• Mon. Feb 9th, 2026

थाना जेत पुलिस ने अन्तर्जनपदीय टप्पेबाज/चोरो को गिरोह के 07 सदस्यों को किया गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Nov 6, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जैत के प्रभारी निरीक्षक जैत के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना जैत क्षेत्रान्तर्गत दिनाँक 04.10.2022 को घटित घटना सम्बंधित एक गिरोह द्वारा वादिया मुकदमा श्रीमती सुनीता निवासी मथुरा व उनके पुत्र को चौमुहाँ पुल के पास से प्राईवेट गाडी में पलवल छोड़ने के बहाने बैठाकर रास्ते में गैंग के सदस्यों द्वारा उनके बैग से कीमती सामान चोरी करके बैग की चैन पर फैवीक्विक डालकर रास्ते में सुनसान स्थान पर RT0 चैकिंग का बहाना बनाकर अपनी गाडी से दोनो को उताकर भाग जाने के सम्बंध में थाना जैत पर मु0अ0सं0 477/22 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया था, उक्त घटना का सफल अनावरण करते हुये मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 05.11.2022 को छटीकरा पुल के पास से अभियुक्तगण (1) जितेन्द्र पुत्र सुरेश (2) अर्जुन पुत्र रामशरन (3) अखलेश पाठक पुत्र रामगोपाल (4)  प्रकाश पुत्र फूल सिंह  (5) धीरेन्द्र पुत्र रामशरण (6) नरेश पुत्र राजवीर सिंह (7) दीपक ठाकुर पुत्र होरीलाल को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से चोरी किया माल एक अदद सोने की चैन, कानो के दो झुमके सोने के व 9,700/- रुपये बरामद किये गये। जिसके सम्बन्ध में थाना जैत पंजीकृत मुकदमें में अभियुक्तगण के विरुद्ध आवश्यक वैधनिक कार्यवाही कर जेल भेजा जा रहा है। अभियुक्तगण द्वारा जनपद फिरोजाबाद, मथुरा में इस प्रकार की काफी घटनाएं की है। अभियुक्तगणों द्वारा घटना करने का तरीका बताया। अभियुक्तगण हाईवे, टैक्सी स्टैण्ड, बस स्टैण्ड व टैम्पो स्टैण्ड के आस-पास खड़ी सवारियों को प्राइवेट कार में बैठाकर व अन्य साथी यात्रियों के रुप में ही मिलकर प्राईवेट गाडी में बैठ जाते है व उनके बैगो से कीमती सामान चोरी कर बैग की चैन पर फैवीक्विक डाल देते है और हाईवे पर सुनसान जगह देखकर RTO चैकिंग व ओवर लोडिंग चैकिंग का बहाना बनाकर बीच रास्ते में यात्रियों व उनके सामान को उतारकर चले जाते है। यात्री अपने सामान को जब चैक करते है तो वह अपने बैग में से कीमती सामान चोरी होना पाते है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.