• Fri. Sep 11th, 2026

अनिरुद्धाचार्य और रामपाल में छिड़ी जंग, ढूंढकर वीडियो क्लिप शेयर कर रहे लोग

ByVijay Singhal

Jan 7, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा-वृंदावन के कथावाचक अनिरुद्धाचार्य और रामपाल के फैन्स ट्विटर यानी एक्स पर टकरा गए हैं। मथुरा-वृंदावन के कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के ऊपर ट्विटर यानी एक्स पर रहे ट्रेंड में
HinduBhai_Dhokhe_Mein उनके कई वीडियो क्लिप को ढूंढ-ढूंढकर लगाया जा रहा है। इसमें उनकी और रामपाल की टक्कर कराई जा रही है। दोनों के अलग-अलग बयानों के वीडियो और फोटो शेयर किए जा रहे हैं। इनमें अनिरुद्धाचार्य और रामपाल के हिन्दू धर्म पर दिए गए बयानों की तुलना कराई जा रही है। अब तक हुए हजारों ट्वीट में रामपाल के फॉलोवर भारी पड़ रहे हैं। वो लगातार अनिरुद्धाचार्य को ट्रोल कर रहे हैं। इसमें उनके व्रत को लेकर कही गई बात को काटते हुए नया तर्क पेश किया जा रहा है। हालांकि इन सब के बीच यह जानते चलना चाहिए कि अनिरुद्धाचार्य इस वक्त देश में यूट्यूब पर सबसे ज्यादा पॉपुलर कथावाचकों में एक हैं। उनके 1 करोड़ से ज्यादा यूट्यूब सब्सक्राइबर हैं। ऐसा कहा जाता है कि वो एक जगह पर कथा कहने के लिए 1 लाख रुपए से ज्यादा की फीस लेते हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes
मथुरा स्टेशन से बच्चा चोरी का पर्दाफाश, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह प्रकरण को लेकर 6 दिसंबर को मथुरा में प्रस्तावित कार सेवा को लेकर हरिद्वार में अखाड़ा परिषद ने स्थिति स्पष्ट की है। हरिद्वार में अखाड़ा परिषद से जुड़े संतों ने कहा कि 6 दिसंबर को परिषद की ओर से मथुरा में किसी भी प्रकार की कार सेवा नहीं होगी। अखाड़ा परिषद किसी कार सेवा का समर्थन नहीं करती है और अखाड़ा परिषद का कार से सेवा से कोई मतलब नहीं है। यह बात उन्होंने हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के संकल्प के साथ लाई गई रजत शिला का विधि-विधान से पूजन के दौरान कही। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज एवं निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज ने अपने स्थान पर संकल्पित रजत शिला का पूजन किया। उधर, संतों से कहा कि न्यायालय के आदेश के बिना वह किसी प्रकार का समर्थन नहीं करेंगे।डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जा सकता है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े मामले का समाधान न्यायालय के माध्यम से ही संभव है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण में हिंदू पक्ष के याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा विश्वास है। जिस प्रकार अयोध्या मामले में न्यायालय के माध्यम से फैसला आया, उसी प्रकार मथुरा प्रकरण में भी न्यायालय से निर्णय आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि 6 दिसंबर को अखाड़ा परिषद की ओर से किसी भी प्रकार की कार सेवा का कार्यक्रम नहीं होगा। उन्होंने दावा किया कि प्रकरण से संबंधित प्राचीन साक्ष्य न्यायालय में प्रस्तुत किए जा चुके हैं और इन्हीं के आधार पर न्यायालय निर्णय करेगा। 7455095736
मथुरा में 6 दिसंबर को कार सेवा नहीं होगी:अखाड़ा परिषद ने किया कार्यक्रम रद्द,

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed