• Fri. Jul 10th, 2026

वृंदावन में बांकेबिहारी के दर्शन को पहुंचे लाखों श्रद्धालु, व्यवस्था चरमराई; गलियों में पैर रखने की जगह भी नहीं

ByVijay Singhal

Jan 7, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में अपने आराध्य के दर्शन करने के लिए रविवार को लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। यहां बांकेबिहारी मंदिर से लेकर अन्य मंदिर दर्शनार्थियों से खचाखच भरे रहे। देशी-विदेशी श्रद्धालु दर्शन के लिए लाइन में खड़े रहे। वहीं गलियों में पैर रखने तक की जगह नहीं बची। भीषण सर्दी के बाद भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आराध्य के दर्शन करने पहुंचे। वृंदावन में अपने आराध्य बांकेबिहारी के दर्शन करने के लिए लाखों श्रद्धालु पहुंचे। इससे यहां की व्यवस्था चरमरा गई। गलियों में पैर रखने की भी जगह नहीं मिली। विद्यापीठ चौराहे से लेकर बांकेबिहारी मंदिर तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। चौराहे से लेकर मंदिर के द्वार तक दर्शनार्थी मंदिर तक पहुंचने का इंतजार करते दिखे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस टीमें लगी रहीं। सुबह मंदिर के पट खुलते ही श्रद्धालुओं ने जयकारों के बीच अंदर प्रवेश करके आराध्य के दर्शन किए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.