• Fri. Sep 11th, 2026

व्रन्दावन में विदेशी कृष्ण भक्त की मौत, पत्नी ने कराया अंतिम संस्कार

ByVijay Singhal

Jan 7, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में गंभीर बीमारी से जूझ रहे एक विदेशी कृष्ण भक्त की उपचार के दौरान मौत हो गई। पत्नी ने यमुना किनारे दाह संस्कार कराया। पुलिस ने सूचना मिलने पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए दूतावास को खबर दी है। ऑस्ट्रेलिया के मेलबॉर्न निवासी 61 वर्षीय पॉल गेरॉर्ड ओसूलीवान इस्कॉन संस्था से जुड़े हुए कृष्ण भक्त थे। वह यहाँ 11 नवंबर 2023 से इस्कॉन मंदिर स्थित एमवीटी गेस्ट हाउस में अपनी पत्नी ओ सूलीवान चेरिल के साथ रह रहे थे। बताया गया है कि कैंसर से पीड़ित पॉल गेरॉर्ड का इलाज परिक्रमा मार्ग रमणरेती स्थित एक निजी हॉस्पीटल में चल था। शनिवार को उनकी मौत हो गई। विदेशी नागरिक की मृत्यु की सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। मौके पर इस्कॉन के अनुयायी भी पहुंच गए। पत्नी ने महामंत्र का वाचन करते हुए यमुना किनारे मृतक का अंतिम संस्कार करा दिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes
मथुरा स्टेशन से बच्चा चोरी का पर्दाफाश, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह प्रकरण को लेकर 6 दिसंबर को मथुरा में प्रस्तावित कार सेवा को लेकर हरिद्वार में अखाड़ा परिषद ने स्थिति स्पष्ट की है। हरिद्वार में अखाड़ा परिषद से जुड़े संतों ने कहा कि 6 दिसंबर को परिषद की ओर से मथुरा में किसी भी प्रकार की कार सेवा नहीं होगी। अखाड़ा परिषद किसी कार सेवा का समर्थन नहीं करती है और अखाड़ा परिषद का कार से सेवा से कोई मतलब नहीं है। यह बात उन्होंने हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के संकल्प के साथ लाई गई रजत शिला का विधि-विधान से पूजन के दौरान कही। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज एवं निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज ने अपने स्थान पर संकल्पित रजत शिला का पूजन किया। उधर, संतों से कहा कि न्यायालय के आदेश के बिना वह किसी प्रकार का समर्थन नहीं करेंगे।डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जा सकता है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े मामले का समाधान न्यायालय के माध्यम से ही संभव है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण में हिंदू पक्ष के याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा विश्वास है। जिस प्रकार अयोध्या मामले में न्यायालय के माध्यम से फैसला आया, उसी प्रकार मथुरा प्रकरण में भी न्यायालय से निर्णय आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि 6 दिसंबर को अखाड़ा परिषद की ओर से किसी भी प्रकार की कार सेवा का कार्यक्रम नहीं होगा। उन्होंने दावा किया कि प्रकरण से संबंधित प्राचीन साक्ष्य न्यायालय में प्रस्तुत किए जा चुके हैं और इन्हीं के आधार पर न्यायालय निर्णय करेगा। 7455095736
मथुरा में 6 दिसंबर को कार सेवा नहीं होगी:अखाड़ा परिषद ने किया कार्यक्रम रद्द,

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed