• Fri. Jul 10th, 2026

अडूकी के पूर्व पार्षद के खिलाफ कुर्की उद्घोषणा

ByVijay Singhal

Jan 7, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। अडूकी के पूर्व पार्षद के खिलाफ एससी-एसटी कोर्ट से पुनः गैर जमानती वारंट जारी करते हुए कुर्की उद्घोषणा की गई है। 20 जनवरी को उसे कोर्ट में हाजिर करने का आदेश पुलिस को दिया गया है। नगर निगम मथुरा वृंदावन के वार्ड 10 अडूकी से पार्षद का चुनाव फर्जी जाति प्रमाणपत्र के सहारे लड़कर विजयी हासिल करने का आरोप सुरेश बघेल उर्फ सुरेश धनगर पर लगा था। यह पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित था। न्यायालय ने जाति प्रमाण को फर्जी पाते हुए चुनाव को भी रद्द कर दिया था। इस प्रकरण में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर अभियोग पंजीकृत कर जांच की। सीओ रिफाइनरी स्तर से जांच कर चार्जशीट कोर्ट में भेजी गई। कोर्ट में सुनवाई के समय कई तारीखों पर सुरेश हाजिर नहीं हुआ। कोर्ट ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया था। इसके बाद भी हाजिर नहीं हुआ। इधर, पुलिस ने उसकी फरार होने की रिपोर्ट लगा दी। 2 जनवरी को नियत सुनवाई की तिथि पर कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ पुनः गैर जमानती वारंट जारी कर दिए हैं। साथ ही कुर्की की उद्घोषणा भी कर दी है। 20 जनवरी को हाजिर न होने पर उसकी संपत्ति कुर्क हो सकती है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.