हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। अधिवक्ताओं और वादकारियों की सुविधा के लिए कचहरी और कलेक्ट्रेट परिसर को बार एसोसिएशन ने वाईफाई सुविधायुक्त करा दिया है। अब यहां आने वालों को मुफ्त में इंटरनेट सुविधा मिल सकेगी। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ठाकुर मदन गोपाल सिंह एवं सचिव गोपाल गौतम आई द्वारा शनिवार को वाईफाई कैंपस कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं को आसानी से और मुफ्त में इंटरनेट सुविधा दिलाए जाने के लिए दीवानी परिसर एवं कलेक्ट्रेट परिसर में वाई-फाई की कनेक्टिविटी तैयार कराई गई, जो सोमवार से विधिवत रूप से कार्य कर सकेगी। अध्यक्ष एवं सचिव ने वाई-फाई कनेक्शन मुफ्त में दिए जाने के लिए एक कार्यालय की भी स्थापना की है, जिसका उद्घाटन फीता काटकर किया गया। इस दौरान सचिव गोपाल गौतम बताया कि इंटरनेट सुविधा मुफ्त में मुहैया कराने के लिए दीवानी एवं कलेक्ट्रेट परिसर में वाई-फाई लगाए गए हैं। इसके कोड सोमवार से अधिवक्ताओं को जारी किए जाएंगे। इस मौके पर उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार चतुर्वेदी, संयुक्त सचिव सुनील शर्मा, ऑडिटर मधु भार्गव, कोषाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम, आशीष प्रताप गौतम, नेत्रपाल सिंह, करन, श्रीकांत पचौरी आदि उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
