• Fri. Sep 11th, 2026

परिक्रमा मार्ग में नगर निगम की चली जेसीबी, 42 पक्के अतिक्रमण ढहाए

ByVijay Singhal

Jan 7, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में नगर निगम ने पुलिस के साथ शनिवार को परिक्रमा मार्ग में पानीघाट तिराहा से केशीघाट तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। जेसीबी से परिक्रमा मार्ग में लोगों द्वार किए पक्के कब्जों को ध्वस्त किया। वहीं दुकानों और घरों के आगे परिक्रमा मार्ग पर रखा सामान जब्त किया। इस बीच 23 गोवंश को पकड़कर कान्हा गोशाला पहुंचाया। नगर निगम के अपर नगर आयुक्त क्रांतिशेखर सिंह के निर्देशन में निगम अधिकारियों और टीम ने सीओ सदर प्रवीण मलिक और पुलिसबल के साथ शनिवार दोपहर को पानी गांव तिराहा से अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की। इस दौरान जेसीबी से परिक्रमा मार्ग में दुकानों और मकानों के आगे बनी रैंप, चबूतरे और पक्के निर्माण को ध्वस्त किया गया। वहीं दुकानों के आगे रखी बैंच, कुर्सी, टेबल, तख्त एवं अन्य सामान को निगम की टीम ने जब्त कर लिया। इस बीच लोगों द्वारा कच्चे परिक्रमा मार्ग में बनाई गई झोपड़ियों को भी हटाया गया। पानीघाट और जगन्नाघाट से लेकर केशीघाट तक लोगों द्वारा अपने पशुओं को कच्चे परिक्रमा मार्ग में बांध रखा था। उन पशुओं के साथ परिक्रमा मार्ग में मिले छुट्टा गोवंश को पकड़कर कान्हा गोशाला पहुंचाया। लोग निगम का जेसीबी को अपनी ओर आता देख घर और दुकानों के बाहर रखा सामान को अंदर रखते नजर आए। ज्ञात हो कि शुक्रवार को उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, डीएम, एसएसपी, नगर आयुक्त ने परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई के दौरान संयुक्त नगर आयुक्त मयंक यादव, अपर नगर मजिस्ट्रेट राजकुमार भास्कर, सीओ सदर प्रवीण मलिक मौजूद रहे। अपर नगर आयुक्त क्रांतिशेखर सिंह ने बताया कि परिक्रमा मार्ग में सभी पक्के और कच्चे अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। शनिवार को अभियान के दौरान 42 पक्के अतिक्रमण हटाए गए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes
मथुरा स्टेशन से बच्चा चोरी का पर्दाफाश, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह प्रकरण को लेकर 6 दिसंबर को मथुरा में प्रस्तावित कार सेवा को लेकर हरिद्वार में अखाड़ा परिषद ने स्थिति स्पष्ट की है। हरिद्वार में अखाड़ा परिषद से जुड़े संतों ने कहा कि 6 दिसंबर को परिषद की ओर से मथुरा में किसी भी प्रकार की कार सेवा नहीं होगी। अखाड़ा परिषद किसी कार सेवा का समर्थन नहीं करती है और अखाड़ा परिषद का कार से सेवा से कोई मतलब नहीं है। यह बात उन्होंने हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के संकल्प के साथ लाई गई रजत शिला का विधि-विधान से पूजन के दौरान कही। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज एवं निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज ने अपने स्थान पर संकल्पित रजत शिला का पूजन किया। उधर, संतों से कहा कि न्यायालय के आदेश के बिना वह किसी प्रकार का समर्थन नहीं करेंगे।डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जा सकता है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े मामले का समाधान न्यायालय के माध्यम से ही संभव है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण में हिंदू पक्ष के याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा विश्वास है। जिस प्रकार अयोध्या मामले में न्यायालय के माध्यम से फैसला आया, उसी प्रकार मथुरा प्रकरण में भी न्यायालय से निर्णय आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि 6 दिसंबर को अखाड़ा परिषद की ओर से किसी भी प्रकार की कार सेवा का कार्यक्रम नहीं होगा। उन्होंने दावा किया कि प्रकरण से संबंधित प्राचीन साक्ष्य न्यायालय में प्रस्तुत किए जा चुके हैं और इन्हीं के आधार पर न्यायालय निर्णय करेगा। 7455095736
मथुरा में 6 दिसंबर को कार सेवा नहीं होगी:अखाड़ा परिषद ने किया कार्यक्रम रद्द,

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed