हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सर्द मौसम आमजन को ही नहीं पालतू पशुओं को भी बीमार कर रहा है। पालतू पशु निमोनिया और हाई फीवर की चपेट में आ रहे हैं। रोजाना ही दो हजार से ज्यादा पशु इलाज के लिए पशु चिकित्सालय पहुंच रहे हैं। ठंड के मौसम में बेजुबान परेशान हैं। डिप्टी सीवीओ डॉ. प्रतिभा सचान ने बताया कि सर्दी के मौसम में पालतू पशुओं में निमोनिया और तेज बुखार की बीमारी हो रही है। काफी संख्या में पशुओं को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। कुत्ते, बिल्ली और बकरी को निमोनिया हो रहा है। ठंड से बछड़े भी बीमार पड़ रहे हैं। पशुओं को जुकाम, खांसी के साथ कंपकंपी छूट रही है।
मथुरा। ठंड के मौसम में बेजुबान परेशान हैं। डिप्टी सीवीओ डॉ. प्रतिभा सचान ने बताया कि सर्दी के मौसम में पालतू पशुओं में निमोनिया और तेज बुखार की बीमारी हो रही है। काफी संख्या में पशुओं को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। कुत्ते, बिल्ली और बकरी को निमोनिया हो रहा है। ठंड से बछड़े भी बीमार पड़ रहे हैं। पशुओं को जुकाम, खांसी के साथ कंपकंपी छूट रही है। अगर पालतू पशु बीमार है तो टोल फ्री नंबर 1962 पर कॉल करने से घर बैठे इलाज की सुविधा मिल जाएगी। मोबाइल वेटनरी यूनिट घर पहुंचेगी। पशु का इलाज करेगी। पशु चिकित्सा के लिए जिले में 8 मोबाइल वेटनरी यूनिट का संचालन किया जा रहा है।
7455095736
