हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं को सकुशल संपन्न कराने के लिए परिषद ने सभी विद्यालयों से उनके यहां नियुक्त शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का डाटा मांगा है। डाटा अपलोड करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी है। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 22 फरवरी से आरंभ होनी हैं। बोर्ड परीक्षाओं को संपन्न कराने के लिए जिले में 127 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की गई है। इन केंद्रों पर परीक्षाओं को सकुशल व शांतिपूर्ण कराने के लिए शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सभी विद्यालयों से उनके यहां तैनात शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का डाटा अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। ताकि समय रहते कक्ष निरीक्षकों और परीक्षक आदि की ड्यूटी लगाई जा सके। यह डाटा माध्यमिक शिक्षक परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी है। इस डाटा में उन शिक्षकों का विवरण अपलोड नहीं करना है जो कि कहीं अन्यत्र स्थानांतरित हो गए हों, सेवानिवृत्त हो गए हों अथवा बोर्ड द्वारा उन्हें डिबार किया गया हो। सभी अपलोड डाटा का स्थानीय स्तर पर परीक्षण भी किया जाना है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
