• Fri. Jul 10th, 2026

HP की महिला ने मथुरा में किया सुसाइड,फांसी लगाकर दी जान; लेटर में लिखा-ससुरालीजन नौकरी नहीं करने दे रहे

ByVijay Singhal

Jan 7, 2024
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा में हिमाचल प्रदेश की महिला ने सुसाइड कर लिया। वो एक कमरा किराए पर लेकर रह रही थी। नौकरी के सिलसिले में यहां आई थी। पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें ससुरालियों पर नौकरी न करने देने की बात लिखी है। बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने बने एक मकान में कर रह रही थी। बिलासपुर से यहां आई थी। मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र की कृष्णा विहार कालोनी स्थित ब्रजमोहन पहलवान टावर की तीसरी मंजिल पर एक कमरे में हिमाचल की युवती का शव फंदे पर लटका मिला। दरवाजा तोड़कर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। युवती को एक इंजीनियरिंग कालेज में नौकरी ज्वाइन करनी थी। बीएसए इंजीनियरिंग कालेज के सामने ब्रजमोहन पहलवान टावर में तीसरी मंजिल पर बने कमरे में युवती शालिनी महाजन निवासी देहरा, पोस्ट अटवाड़, जिला विलासपुर हिमांचल प्रदेश किराए पर रहती थीं। वह 20 दिसंबर से यहां रहती थी। बीफार्मा करने के बाद वह जाब की तलाश में यहां आईं थीं। हाल ही शालिनी महाजन ने बीएसए इंजीनियरिंग कालेज में इंटरव्यू दिया था। शनिवार को शालिनी को नौकरी भी ज्वाइन करनी थी। कालेज से काल किए गए, लेकिन शालिनी का मोबाइल फोन रिसीव नहीं हुआ। अनहोनी की आशंका पर कालेज से लोग कमरे पर पहुंचे तो अंदर से दरवाजा बंद था। झांक कर देखा तो पंखे पर शव लटका था। कोतवाली पुलिस पहुंची और भवन स्वामी से पूछताछ की। इंस्पेक्टर रवि त्यागी ने बताया, आत्महत्या के कारण की जानकारी की जा रही है।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.