हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महावन तहसील में समाधान दिवस आयोजित किया गया, जिसमें जिलाधिकारी पुलकित खरे एवं एसएसपी अभिषेक यादव मौजूद रहे। समाधान दिवस में 90 शिकायतें आईं, जिसमें जिलाधिकारी ने तीन दिन का समय देकर मौके पर जाकर निस्तारण करने के निर्देश दिए। शनिवार को महावन तहसील में जिलाधिकारी समाधान दिवस में पहुंचे। शिकायतकर्ताओं की लम्बी लाइन लग गई, जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं के लिए कुर्सी भी डलवाई जिन पर बैठा कर शिकायतकर्ताओं से बातचीत कर उन्हें पूर्ण संतुष्ट किया। सामने अधिकारी को बुलाकर समस्या के समाधान के लिए निर्देश दिए। कहा कि शिकायतकर्ता को दोबारा शिकायत लेकर न आना पड़े। गांव दघेंटा की महिला अर्चना देवी ने बताया कि हमने कान्हा स्वयं सहायता का गठन किया। बलदेब ब्लाक में प्रशिक्षण भी लिया, लेकिन गांव के प्रधान ने अपने छोटे भाई की पत्नी को जन सखी के पद पर तैनात कर दिया। बलदेव के सुरेश पांडेय ने शिकायत की कि बलदेब नगर पंचायत के वार्ड नं छः में नाली खरंजा टूटे हुए हैं उनका निमार्ण नहीं कराया जा रहा। महावन के सतीश चंद्र ने शिकायत की खनन माफिया मेरे खेत से रातों रात मिट्टी उठाकर ले गए। कारब की महिला ममता ने शिकायत की कि मेरे खेत की पैमाईश नहीं कराई जा रही है। कारब के रमेश चंद्र सारस्वत ने शिकायत की कि चकरोड को लोगों ने कब्जा लिया है। गांव आयरा खेडा के देवकी ने शिकायत की मेरी बेटी के आधार छेड़छाड़ की गई। तीन दिन हो गए लेकिन राया थाने में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।

अलीपुर के बंटी ने शिकायत की गांव के परिक्रमा मार्ग में गंदगी बनी हुई है लेकिन उसमें खरंजा नहीं कराया जा रहा। बसई के सुनील ने शिकायत की मेरे मकान में पड़ोसियों ने कब्जा कर लिया है। दो साल से चक्कर लगा रहा हूं, लेकिन मकान खाली नहीं हो रहा है। अलीपुर के नरोत्तम सारस्वत ने शिकायत की कि सिहोरा माइनर काफी समय से पानी नहीं आ रहा खेत में फसले सूख जाती हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। शिकायतों में अधिकतर शिकायतें राजस्व विभाग की थी। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने तीन दिन में सभी शिकायतों का निस्तारण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
