हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता के रेलवे स्टेशन पर शनिवार को उत्तर मध्य रेलवे के जीएम प्रमोद कुमार ने रेलवे के अधिकारियों एवम कर्मचारियों के साथ छाता तहसील के कोसीकला रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य का गहनता से निरीक्षण किया। इस दौरान जीएम प्रमोद कुमार ने प्लेटफार्म, रैलवे स्टेशन पर बने पानी के नल, स्टेशन परिसर, ओवरब्रिज, प्रवेश निकास द्वार, सहित स्टेशन पर उतरने वाली सीढ़ियों का बारीकी से निरीक्षण किया। इस मौके पर रैलवे स्टेशन पर हुए निर्माण कार्य के सभी संबधित अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान रेलवे जीएम को निर्माण कार्य मे कई खामियां पाई गई। जिनको लेकर नाराजगी जताते हुए मोके पर मौजूद निर्माण कार्य से सम्बंधित अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई। ओर जल्द ही निर्माण कार्य मे लगाई गई सामिग्री को सही तरीक़े से लगाकर निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मीडिया को जानकारी देते हुए रेलवे जीएम प्रमोद कुमार ने बताया

कोसीकलां रेलवे स्टेशन जनपद मथुरा का मुख्य स्टेशन है, जिस को बेहतर बनाने के लिए काफी प्रयास किए जा रहे हैं। अभी इस निर्माण कार्य के साथ-साथ अनेकों कार्य यात्रियों की सुविधा के लिए कराने बाकी है ,जिन्हें जल्द ही पूरा करा लिया जाएगा। प्रत्येक विभाग के विभागीय अधिकारियों से निर्माण कार्य की रिपोर्ट ली जा रही है। स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो इस दिशा पर कार्य किया जा रहा है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
