हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में गोपाल बाग स्थित एक विद्यालय के समीप पिछले काफी समय से मादक पदार्थ बेचे जाने की सूचना थाना पुलिस को मिल रही थी। मंगलवार की देर रात्रि थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को विद्यालय के गेट के समीप से 12 किलो से अधिक गांजे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थाना क्षेत्र की चौकी गोपालबाग के अंतर्गत आने वाली एक कॉलोनी में स्थित आदर्श विद्या मंदिर स्कूल के गेट के समीप देर रात्रि पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पूछताछ की तो उसने पास ही छुपाकर रखे गांजे की जानकारी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने बताये गये स्थान से लाखों रुपये का गांजा वरामद का पंकज शर्मा पुत्र रामबाबू को जेल भेजा है। प्रभारी निरीक्षक अरून कुमार ने बताया कि पकड़े गये युवक के कब्जे से 12 किलो 310 ग्राम गांजा वरामद किया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
