हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। रेलवे स्टेशन के समीप सड़क बनाने का कार्य कर रहे ठेकेदार के साथ अज्ञात लोगों ने मारपीट की। जिसके चलते उसका एक हाथ टूट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को स्थानीय हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। बता दें कि रेलवे स्टेशन से नन्दगांव रोड फ्लाईओवर के नीचे तक बनायी जा रही सड़क के ठेकेदार के साथ आधा दर्जन से अधिक लोगों ने मंगलवार की देर रात्रि जमकर मारपीट की जिसके चलते उसका एक हाथ टूट गया। वहीं शरीर में अन्य गम्भीर चोटें भी आयी हैं। प्रभारी निरीक्षक अरून कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है लेकिन किसी ने कोई तहरीर नही दी है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
