• Mon. Feb 9th, 2026

रिफाइनरी के गांव भुडरसू में हत्या की सूचना पर पुलिस के फूले हाथ पैर

ByVijay Singhal

Nov 6, 2022
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। रिफाइनरी क्षेत्र के गांव भुडरसू में दोपहर को खेत के विवाद पर हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस के हाथ पैर फूल गये। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तो मामला खेत की मेड़ को लेकर विवाद का निकला। तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली। शनिवार दोपहर एक व्यक्ति ने पुलिस अधिकारी को फोन करके खेत पर मेड़ के विवाद होने की सूचना देते हुए बताया कि इसी बात को लेकर पांच वर्ष पूर्व हत्या हो गयी थी। वहीं अधिकारी समझे कि वहां अभी हत्या हो गई है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सूचना देने वाले को बुला कर जानकारी की तो उसने बताया कि हत्या की बात नहीं की थी, उन्हें बताया था कि पांच साल पहले हत्या हो गयी थी। मामला विवाद का ही होने की जानकारी होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.