• Thu. Nov 5th, 2026

कोसीकलां के समीप कोटवन की फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थिति में ऑपरेटर की मौत

Byvijay.singhal1233

Nov 6, 2022
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। कोसीकलां के कोटवन-नवीपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्टरी में एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मौत से गुस्साए फैक्टरी के अन्य मजदूरों ने हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार शनिवार की देर शाम कोटवन- नवीपुर क्षेत्र में सरमन टेक्सटाइल फैक्ट्री में तुहीराम पुत्र भजनलाल निवासी गांव अतवा हसनपुर ऑपरेटर की नौकरी करता था। शनिवार को मशीन पर कार्य करते समय अचानक गिर पड़ा। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसकी सूचना जैसे ही अन्य मजदूरों को लगी तो वह आक्रोशित होकर हंगामा करने लगे। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक क्राइम खूबीराम शर्मा, कोटवन चौकी प्रभारी मनमोहन शर्मा पुलिस फोर्स सहित मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मजदूरों को समझा-बुझाकर शांत किया। इंस्पेक्टर क्राइम खूबी राम शर्मा ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। अभी किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.