• Thu. Jul 9th, 2026

पति की मौत की खबर मिलते ही पत्नी ने तोड़ा दम, एक साथ जलीं चिताएं

ByVijay Singhal

Dec 26, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जिले के छाता कस्बे में उम्र के आखिरी पड़ाव में पति के प्रति पत्नी के प्रेम की ऐसी कहानी सामने आई, जिसने भी सुना वो हैरान रह गया। बीमार पति की मौत की खबर मिलते ही पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। इसके बाद एक ही स्थान पर एक साथ दोनों की अंत्येष्टि हुई। छाता कस्बे के राधारानी गली के रहने वाले 58 वर्षीय राजेश हलवाई की एक सप्ताह पूर्व अचानक तबीयत खराब हुई थी। परिवार के लोगों ने उन्हें वृंदावन में रामकृष्ण परमहंस सेवा आश्रम अस्पताल में भर्ती कराया था। उनकी तबीयत में सुधार था। सोमवार सुबह अस्पताल से छुट्टी होने के बाद वे घर आने वाले थे। पति के घर आने की खबर मिलते ही पत्नी सुंदरी बाला बहुत खुश थीं। बताया गया है कि सुबह अस्पताल से छुट्टी होने से पहले तीन बजे अचानक उनकी मृत्यु हो गई। पति की मौत की खबर सुनकर एक घंटा उपरांत चार बजे पत्नी सुंदरी बाला का ब्लड प्रेशर हाई हो गया और पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। कस्बे में पति-पत्नी की मौत से चर्चा का माहौल बना हुआ है। ये पहला मौका है जब पति-पत्नी की चिताएं एक साथ ही एक ही स्थान पर अंत्येष्टि हुई। बड़े पुत्र भोला गुप्ता ने मां-बाप को मुखाग्नि दी। छाता नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील पहलवान ने बताया है कि राजेश गुप्ता सज्जन व्यक्तित्व के धनी थे। एक सप्ताह पहले अचानक उनकी तबीयत खराब हुई थी। तबीयत में सुधार होने के उपरांत उनको अस्पताल से छुट्टी मिली थी, लेकिन पति की मौत की खबर सुनते ही उनकी पत्नी के निधन होने से नगर में शोक की लहर है। उनकी पत्नी छाता नगर की ही बेटी थी और वह ससुराल में ही घर जमाई बनकर रह रहे थे। इस घटना से पूरे व्यापार मंडल में शोक का माहौल बना हुआ है। दोनों आत्माओं की शांति के लिए संपूर्ण बाजार को बंद रखा गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.