• Wed. Jul 8th, 2026

टेंडर होने के बाद भी नहीं बन पाया मथुरा के ह्रदय होलीगेट बाजार का नाला

ByVijay Singhal

Dec 24, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा के ह्रदय स्थल होली गेट नाले का निर्माण दुकानदारों के आपसी विवाद की वजह से अधर में लटक गया है। नाले में गंदगी भरी रहती है, जिससे दुकानदारों और ग्राहकों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। होली गेट स्थित नाले का निर्माण कार्य स्वीकृत हो चुका है। 22 अक्तूबर 2022 को नाले का निर्माण शुरू किया जाना था। 19 जनवरी 2023 तक इस कार्य पूरा किया जाना चाहिए था। इसके बाद भी काम एक कदम भी आगे नहीं बढ़ पाया है। खुले नाले में गंदगी का अंबार रहता है। हर वक्त हादसे का खतरा बना रहता है। गंदगी की वजह से बाजार में बदबू रहती है। स्थानीय दुकानदार राजेंद्र शर्मा का कहना है कि बदबू की वजह से सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। राहकों ने दुकान पर आना छोड़ दिया है। स्थानीय दुकानदार कई बार निगम अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं। इसके बाद भी नाला निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। एक्सईन एस पी मिश्रा ने बताया कि नाला निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया गया था। ठेकेदार मौके पर काम करने पहुंचे तो स्थानीय लोगों का आपस में विवाद हो गया। दोनों पक्ष अपने-अपने तरीके से नाला निर्माण किए जाने की मांग कर रहे थे। विवाद की स्थिति को देखते हुए नाला निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। दुकानदारों से बातचीत कर जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.