• Mon. Jul 6th, 2026

व्रन्दावन में दुकानों से जब्त की साढ़े 6 किलो पॉलिथीन

ByVijay Singhal

Dec 23, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में नगर निगम चौराहा से लेकर अटल्ला चुंगी चौराहा तक पॉलिथीन जब्तीकरण अभियान चलाया। संयुक्त नगर आयुक्त के निर्देशन में चले इस अभियान में दुकानों से पॉलिथीन जब्त करने के साथ ही जुर्माना भी वसूला। संयुक्त नगर आयुक्त मयंक यादव के निर्देशन में शाम चार बजे से पॉलिथीन जब्तीकरण अभियान चलाया गया। टीम ने नगर निगम चौराहा से अभियान की शुरुआत की। दुकानों और ठेलों पर पॉलिथीन चैक की। इस दौरान निगम की टीम ने दुकानों से साढ़े छह किलो पॉलिथीन जब्त कर दुकानदारों से नौ हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया। कुछ दुकानदार पॉलिथीन को कार्रवाई के डर से छिपाते देखे गए। संयुक्त नगर आयुक्त ने व्यापारियों से अपील की है कि वह पॉलिथीन का प्रयोग न करें न ही ग्राहकों को दें। कपड़े के थैले का प्रयोग करें।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.