हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन योजनांतर्गत प्रशिक्षण प्रदाता खजानी वेलफेयर सोसायटी के द्वारा संचालित प्रशिक्षण केंद्र पर चलाए जाने वाले रोजगार पूरक व्यावसायिक पाठयक्रम का प्रमाण पत्र वितरण श्री मनीष मीना, मुख्य विकास अधिकारी मथुरा द्वारा किया गया। समारोह का शुभारंभ श्री मनीष मीना, मुख्य विकास अधिकारी श्रीराम तिवारी, (जिला कौशल प्रबंधक), श्री ललित कुमार (जिला कौशल प्रबंधक) एवं विकास राठी के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। डायरेक्टर शिप्रा राठी द्वारा सभी अतिथियों को पटका एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा छात्राओं को संबोधित करते हुए खजनी परिसर में दी जाने वाली सभी सुविधाओं की प्रशंसा की और कहा कि आपको यहां पर उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत चलाए जाने वाली व्यावसायिक प्रशिक्षण जो लाभ हुए है उसका सदा उपयोग कर आत्मनिर्भर बने और अपने भविष्य को उज्जवल बनाए। सभी छात्राओं को महोदय द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया और शानदार प्रदर्शन करने वाली छात्राओ को पुरस्कार प्रदान किए गए जिन्हें प्राप्त कर वैष्णवी, चित्रा शर्मा, ममता, डिंपल, प्रतीक्षा आदि ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त की और सभी को धन्यवाद दिया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
