हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में स्थित होटल में हुए अग्निकांड में दमकल अधिकारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो को देख हर कोई उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह रहा। वायरल वीडियो में चीफ फायर ऑफिसर होटल में लगी उस हिस्से में आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं जहां जगह कम है चारों तरफ धुआं है और आग फैली हुई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो 20 सेकेंड का है। इस वीडियो में चीफ फायर ऑफिसर प्रमोद शर्मा अपनी जान की परवाह न करते हुए खुद आग पर काबू पाते हुए नजर आ रहे हैं। आग की तेज लपट और धुएं के बीच सीएफओ आग को फैलने से रोकने के लिए जद्दोजहद करते नजर आ रहे हैं। होटल के गोदाम के जिस हिस्से में तेज आग है उस हिस्से में सीएफओ पहुंचते हैं और वहां एक खिड़की को तोड़कर उसमें से पानी आग पर डालते हैं। आग होटल के गोदाम में लगी। इस गोदाम में गैस सिलेंडर भी रखे हुए थे। इसके अलावा इस गोदाम से लगे ब्लॉक में 100 से ज्यादा श्रद्धालु सोए हुए थे। सीएफओ ने मौके पर पहुंच कर सबसे पहले श्रद्धालुओं को बाहर निकलवाया।

इसके बाद गोदाम से टीम के साथ मिलकर खुद सिलेंडरों को बाहर निकाला। दमकल कर्मियों की टीम को लेकर होटल के टॉप फ्लोर पर बने गोदाम पर पहुंचे जहां आग लगी हुई थी और मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। सीएफओ प्रमोद शर्मा की कार्यशैली को लेकर मथुरा के लोग प्रभावित हैं। पिछले वर्ष भारी बारिश के कारण नए बस स्टैड के समीप रेलवे पुल के नीचे एक रोडवेज़ बस जलभराव में फंस गई। पानी बस में इतना भर गया कि बस का ऊपरी हिस्सा दिखाई दे रहा था। इस बस में यात्री फंसे हुए थे। सूचना मिलने पर प्रमोद शर्मा अपनी दमकल की टीम को लेकर मौके पर पहुंचे और गर्दन तक पानी में जाकर रस्सी के सहारे रेस्क्यू कर सभी यात्रियों को सकुशल सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस वर्ष भी उनकी टीम ने 30 अक्टूबर को इसी तरह का रेस्क्यू कर 30 यात्रियों की जान बचाई थी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
