हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में संत प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज छटीकरा मार्ग स्थित अपने आवास से सोमवार रात ढाई बजे पदयात्रा न कर कार से वराह घाट स्थित अपने आश्रम श्रीहित राधा केलि कुंज पहुंचे। इस कारण कड़ाके की ठंड में तीन-चार घंटों से सड़क के दोनों ओर खड़े भक्तों-संतों को दर्शन नहीं हो सके और वे मायूस हो गए। हालांकि मंगलवार को दिनभर उनके आश्रम में भक्तों का आना-जाना लगा रहा। संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य और उनके दर्शन के लिए रात से ही उमड़ने वाली भक्तों की भीड़ को देखते हुए पदयात्रा पर अनिश्चितकाल के लिए रोक लगा दी है। श्रीहित राधा केलि कुंज आश्रम के सूत्रों के अनुसार संत प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज अपने परिकर के साथ सोमवार रात ढाई बजे पैदल न चलकर कार से आश्रम पहुंचे और अपनी ईष्ट राधारानी की सेवा पूजा और आराधना की। उनका नियत समय पर सत्संग भी हुआ। आश्रम का शाम को गेट खुलने के समय में एक घंटे का बदलाव किया गया। आश्रम का गेट पौने तीन बजे खोला, जबकि पहले एक घंटे देरी से खोला जाता था। संत प्रेमानंद के आश्रम को देखने और संत से कैसे और कब मिला जाए इसकी जानकारी लेने के लिए दिल्ली, कानपुर, अयोध्या, बरेली से आए श्रद्धालु मंगलवार को दिन भर प्रयास करते रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
