हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र के मंडी चौराहा पर शाम को फ्लाईओवर से एक महिला ने छलांग लगा दी। महिला को गंभीर हालत में पुलिस ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे आगरा के एसएन मेडिकल कालेज के लिए रेफर किया गया है। वाकया शाम सात बजे करीब का है। करीब 30 वर्षीय शादीशुदा महिला, फोन पर किसी से बात कर रही थी। कुछ देर बात करने के बाद उसने फोन रखते हुए अचानक से
फ्लाईओवर के ऊपर से छलांग लगा दी। गनीमत रही कि उस समय जाम लगा होने के चलते मंडी चौराहा पर वाहनों का आवागमन प्रभावित था, जिससे कि वह किसी वाहन की चपेट में नहीं आई। इंस्पेक्टर हाईवे उमेश चंद्र त्रिपाठी के अनुसार महिला के सिर में गंभीर चोट आई है। वह अचेत अवस्था में है, शिनाख्त हो नहीं सकी है। महिला के माथे पर सिंदूर लगा है। पैरों में बिछवा भी हैं। महिला को आगरा रेफर कर दिया गया है। महिला का मोबाइल अभी रिकवर नहीं हो पाया है। मोबाइल मिलने पर शिनाख्त में आसानी होगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
