हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा की प्रमुख धार्मिक सेवा समिति श्री यमुना महारानी सेवा समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी एक भव्य चुनरी मनोरथ का आयोजन किया गया जिसकी शोभायात्रा स्वामी घाट स्थित टकसालिया मार्केट से निकली और असकुंडा घाट, विश्राम बाजार , होते हुए प्रयाग घाट पहुंची जहां सेवा समिति के समस्त पदाधिकारीयो ने परिवार सहित मां यमुना का पूजन कर यमुना पार तक चुनरी ओढ़ाई जिसे ब्रज भाषा मैं चुनरी मनोरथ या चुनरी उत्सव कहा जाता है चुनरी उत्सव करने के प्रमुख उद्देश्य के बारे मैं समिति की अध्यक्ष उर्मिला अग्रवाल ने कहा कि विगत कई वर्षों से उनकी समिति के सदस्य मां यमुना को समर्पित इस तरह के आयोजन करते रहते है जिससे आने वाली युवा पीढ़ी अपनी धार्मिक रीति रिवाज और जड़ों से जुड़े रहें कार्यक्रम के बारे मैं विस्तार से जानकारी देते हुए अध्यक्ष उर्मिला अग्रवाल तथा समिति की संस्थापक बंसल अनीता अग्रवाल ने बताया।
7455095736
