• Sat. Nov 28th, 2026

निर्माणाधीन मकान की सीढ़ियां भरभराकर गिरीं, 2 घायल

Byvijay.singhal1233

Dec 20, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर कोतवाली क्षेत्र के बद्री नगर में मंगलवार दोपहर एक निर्माणाधीन मकान की सीढ़ियां भरभराकर दो मजदूरों पर गिर गईं। दोनों हादसे में घायल हो गए। पड़ोसियों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, मकान मालिक मौके से फरार हो गया।भरतपुर गेट इलाके के बद्री नगर में गिलिट कारोबारी द्वारा एक मकान को खरीदा गया है। मकान में निर्माण कार्य चल रहा है। मंगलवार दोपहर मकान के भीतर बनी सीढ़ियां अचानक से मजदूर सोनू और मानिक लाल पर गिर गईं। मलबा गिरने की तेज आवाज पर आस पड़ोस के लोग पहुंचे। घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उन्हें भर्ती कराया गया। इधर, मकान पर ताला लगाकर मालिक भाग गया। थाना पुलिस की टीम भी पहुंची। इंस्पेक्टर रवि त्यागी के अनुसार घायल अस्पताल में भर्ती हैं। मामले में किसी के द्वारा लापरवाही बरतने की तहरीर मिलेगी तो जांच की जाएगी।
7455095736
100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.