हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर कोतवाली क्षेत्र से सोमवार रात दिल्ली की एक महिला को पुलिस ने बरामद किया है। गैर समुदाय के युवक ने उसे दिल्ली से लाकर अपने यहां छुपाकर रखा। विश्व हिंदू परिषद के विभाग अध्यक्ष हेमंत कुमार शर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि गैर समुदाय का एक युवक, जोकि दिल्ली में फल की ढकेल लगाता है। वह आठ दिन पहले दिल्ली की ही रहने वाली एक महिला को अपने झांसे में लेकर मथुरा ले आया। कोतवाली के घीया मंडी में स्थित मकान में रखने लगा। उसके परिवार के लोगों द्वारा ही सूचना दी गई। पुलिस को साथ लेकर पहुंचे और महिला को सकुशल बरामद किया। इंस्पेक्टर रवि त्यागी के अनुसार प्रकरण में जांच की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
