• Sat. Jul 4th, 2026

राधाकुंड में जर्मन नागरिक की मौत, रह रहा था महिला मित्र के साथ; पुलिस ने साधा दूतावास से संपर्क

ByVijay Singhal

Dec 20, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन के राधाकुंड कस्बे के जोशी मोहल्ले में स्टूडेंट वीजा पर रह रहे विदेशी नागरिक की मंगलवार को मौत हो गई। वह पिछले एक वर्ष से महिला मित्र विश्वास गेरवर (एंड्रिया डीओ विली गेरवर) के साथ रह रहा था। जर्मन निवासी वाल्डेमर कोहराड बायर्टलाब (66 वर्ष) की सामान्य मौत हुई है। सूचना पर चौकी प्रभारी शैलेंद्र शर्मा सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि मृतक के विदेशी होने के कारण जर्मन दूतावास से संपर्क किया जा रहा है। दूतावास से रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।बताया गया है कि विदेशी नागरिक वृंदावन के किसी विद्यालय में अध्ययन कर रहा था। क्षेत्राधिकारी राममोहन शर्मा ने बताया जर्मन निवासी वाल्डेमर कोहराड बायर्टलाब की स्वभाविक मृत्यु हो गई है। जर्मन दूतावास से संपर्क किया जा रहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.