हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जनपद में स्तरीय बंधुआ श्रम सतर्कता समिति, बाल श्रम उन्मूलन जनपद समिति, टास्क फोर्स एवं ई- श्रम कार्यान्वयन समिति आदि की बैठक मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना की अध्यक्षता में हुई। इसमें जनपद को बाल श्रम से मुक्त करने एवं श्रमिकों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी मीना द्वारा समिति के समस्त सदस्यों से बाल बन्धुआ श्रमिकों पर सतर्क दृष्टि रखने, इसके साथ ही बन्धुआ श्रम के लम्बित 10 प्रकरणों में उपजिलाधिकारी मांट, छाता व सदर से समन्वय कर शीध्र निस्तारण करने, इस कुप्रथा को समाप्त करने हेतु श्रम विभाग सहित अन्य सम्बन्धित विभागों को सम्मिलित प्रयास करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि चिन्हित बाल श्रमिकों के चिन्हांकन हेतु समन्वित प्रयास कर जनपद मथुरा को बाल श्रम मुक्त जनपद घोषित कराया जाय। चिन्हित बाल श्रमिकों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित करने के प्रयास करने हेतु कहा गया। इसके अतिरिक्त खतरनाक उद्योगों में चिन्हित बाल श्रमिकों के शैक्षिक पुनर्वासन के सन्बन्ध में समीक्षा करने पर सहायक श्रमायुक्त एमएल पाल ने बताया कि खतरनाक उद्योगों में चिन्हित बाल श्रमिकों के पुर्नवासन हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मथुरा को पत्र प्रेषित किया गया है। ई- श्रम में पंजीकृत श्रमिकों को जिनकी माह मार्च 2022 से पूर्व दुर्घटना में मृत्यु हो गई है उन्हें एक्स ग्रेशिया माडयूल के तहत दाबे प्राप्त कर उनके परिवार को 2 लाख रुपये की सहायता प्रदान करने हेतु अधिकाधिक श्रमिकों का चयन कर लाभान्वित कराया जाय। बैठक में एमएल पाल सहायक श्रमायुक्त, नगेन्द्र पाल सिंह जिला समाज कल्याण अधिकारी, नीलम अवस्थी श्रम प्रर्वतन अधिकारी, बन्धुआ श्रम समिति के सदस्य सतीश चन्द्र शर्मा, दिनेश पंकज ,बाल कल्याण समिति अध्यक्ष राजेश कुमार दीक्षित आदि मौजूद थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
