• Fri. Jul 3rd, 2026

शिक्षक-शिक्षिकाओं को देना होगा चल-अचल संपत्तियों का ब्योरा

ByVijay Singhal

Dec 19, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा।  शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी अपनी चल-अचल संपत्तियों का ब्योरा देना होगा। इसके बाद ही उनके विभागीय कार्य संपन्न हो सकेंगे। इस संबंध में बीएसए ने आदेश जारी कर दिए हैं।सरकार द्वारा विगत काफी समय से विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों से उनकी चल-अचल संपत्तियों का विवरण मांगा जा रहा है। इसी क्रम में अब परिषदीय शिक्षकों से भी उनकी चल-अचल संपत्तियों का विवरण मांगा गया है। यह विवरण शिक्षकों को 31 दिसंबर से पहले ही मानव संपदा पोर्टल पर फीड करना होगा। बीएसए ने इस संबंध में 13 दिसंबर को ही सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं। सभी बीईओ ने भी अपने-अपने क्षेत्र के प्रधानाध्यापकों को इस बाबत निर्देश दिए हैं। साथ ही निर्देशित किया गया है कि यदि कार्मिकों द्वारा समय पर अपनी चल-अचल संपत्ति का विवरण पोर्टल पर प्रस्तुत नहीं किया गया तो उनके पदोन्नति प्रकरणों पर भी विचार-विमर्श नहीं किया जाएगा। आदेश में यह भी कहा गया है कि इस मामले में शिथिलता न बरती जाए। यह प्रकरण शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त ने बताया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने विकास खंड के शिक्षकों को अपनी चल-अचल संपत्तियों का विवरण मानव संपदा पोर्टल पर प्रस्तुत करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.