• Fri. Jul 3rd, 2026

धूमधाम से मनाया जा रहा ठाकुर बांकेबिहारी का प्राकट्योत्सव, देश ही नहीं विदेशों से भी पहुंचे श्रद्धालु

ByVijay Singhal

Dec 17, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी का प्राकट्योत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया जा रहा है। ठाकुरजी के प्राकट्योत्सव को लेकर उनकी प्राकट्य स्थली निधिवनराज मंदिर में तैयारियां की गई हैं। इस उत्सव में शामिल होने के लिए देश ही नहीं विदेशों से भी श्रद्धालु पहुंचे हैं। बताते चलें कि संगीत शिरोमणि स्वामी हरिदास महाराज श्रीधाम वृंदावन के निधिवनराज मंदिर में संगीत साधना से ठाकुर बांके बिहारी को मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की पंचमी को ठाकुर बांकेबिहारी महाराज का प्राकट्य किया था। तब से इस तिथि को बिहार पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। रविवार को प्रातः 5 बजे वेद मंत्रोच्चारण एवं केलिमाल के पद गायन के मध्य ठाकुर बांकेबिहारी की प्राकट्य स्थली का महाभिषेक एवं ठाकुरजी की विशेष आरती की गई। साथ ही प्राकट्य स्थली पर बधाई एवं भजन गायन किया गया। इस मौके पर लोग अपने आराध्य के धुन में मुग्ध होकर जमकर नाचे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.