• Mon. Feb 9th, 2026

रालोद ने नगर निकाय चुनाव के प्रभारी किए घोषित

ByVijay Singhal

Nov 5, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नगर निकाय चुनाव में पार्टी उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने वाले दावेदार 10 दिन के अंदर अपना आवेदन प्रभारियों को जमा करा दें। इसके लिए रालोद ने नगर पंचायत, नगर पालिका और नगर निगम के लिए अलग-अलग पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी है। नगर निकाय चुनाव के जिला संयोजक अशोक अग्रवाल, पर्यवेक्षक बाबूलाल प्रमुख एवं जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह भरंगर के मार्गदर्शन में पार्टी के कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में आमराय से नगर पालिका, नगर पंचायत प्रभारी घोषित किए गए। जिला संयोजक डॉ. अशोक अग्रवाल ने बताया कि नगर निगम, पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, पार्षद और सभासद का चुनाव लड़ने के दावेदार अपना आवेदन 10 दिन के अंदर राधापुरम एस्टेट, गणेशरा रोड स्थित कार्यालय पर प्रभारी मोहम्मद वसीम के पास जमा करा सकते हैं। बताया कि कोसी नगर पालिका के लिए कुं वर चंद रावत, छाता जगपाल सिंह, चौमुहां डॉ. यशपाल सिंह बघेल, नंदगांव मोहन श्याम फॉरमैन, बरसाना ठाकुर लखन, सौंख सुरेश भगत, गोवर्धन कुंवर नरेंद्र सिंह, राधाकुंड चेतन मलिक, बाजना नगर पंचायत योगेश नौहवार, बलदेव राजेंद्र सिंह सिकरवार गोकु ल रामवीर सिंह भरंगर, महावन डॉ. सतीश चंद, फरह ठाकुर उदय सिंह और राया में मुकेश चौधरी को प्रभारी बनाया है। बैठक में अनूप चौधरी, प्रीतम सिंह, रामरसपाल पौनिया, बबीता देवी, योगेश द्विवेदी, अंगद बंजारा और नारायण सिंह विप्लवी मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.