• Thu. Jul 2nd, 2026

लापता छात्र का शव गिडोह रजबहा में मिला

ByVijay Singhal

Dec 16, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में एक सप्ताह पूर्व हरियाणा के होडल थाना क्षेत्र के गांव करमन से लापता हुए छात्र का शव गिडोह रजबहा से बरामद किया है। कोसीकलां पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर होडल पुलिस के सुपुर्द कर दिया। गांव करमन निवासी मदनसिंह का इकलौता पुत्र दिनेश कुमार राजकीय कॉलेज होडल में बीएससी नाॅन मेडिकल की परीक्षा देने के लिए 8 दिसंबर को घर से होडल आया था। उसके बाद से वह घर नहीं पहुंचा। काफी तलाश करने के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो मामले की शिकायत होडल पुलिस को दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली। शुक्रवार को कोकिलावन से गिडोह जाने वाले रजबहा के निकट किसी ग्रामीण ने रजबहा में युवक का शव देखा। जिसके बाद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जब तलाशी ली तो उसके पास से कॉलेज का पहचान पत्र मिला। इसी पहचान पत्र के माध्यम से कोसी पुलिस ने मृतक की पहचान दिनेश कुमार निवासी गांव करमन के रूप में की। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। जांच अधिकारी शेरसिंह ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.