• Sat. Feb 14th, 2026

काम में लापरवाही पड़ी भारी, एक सप्ताह का वेतन रोका

ByVijay Singhal

Dec 9, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नोह्झील में विभागीय कार्यों में लापरवाही बरतना नौहझील बाल विकास परियोजना की प्रभारी सीडीपीओ और मुख्य सेविका को भारी पड़ गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने अग्रिम आदेशों तक दोनों का एक सप्ताह का वेतन रोकने का आदेश दिया है। जनपद में हर सप्ताह पोषण ट्रैकर एप पर मेजरिंग एफिशिएंसी डाटा फीडिंग की समीक्षा की जाती है। इस सप्ताह की गई समीक्षा में नौहझील केंद्र पर 96 प्रतिशत लक्ष्य के सापेक्ष केवल 78 प्रतिशत की ही फीडिंग मिली। गत सप्ताह भी केंद्र से इसी तरह की लापरवाही सामने आई थी। बार-बार लापरवाही करने पर प्रभारी सीडीपीओ नौहझील सरोज सोनी और मुख्य सेविका इंदु देवी पर कार्रवाई हुई है। दोनों का नवंबर माह में एक सप्ताह का वेतन रोक दिया गया है। साथ ही दोनों को सख्त चेतावनी दी गई है कि भविष्य में लापरवाही सामने आई तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्धि मिश्रा ने बताया कि कार्य में लापरवाही मिलने पर प्रभारी सीडीपीओ सरोज सोनी और मुख्य सेविका इंदु देवी का एक सप्ताह का वेतन रोका गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.