• Mon. Feb 9th, 2026

वृंदावन में गार्डन होटल में भीषण आग, 2 कर्मचारी जिंदा जले

ByVijay Singhal

Nov 3, 2022
Spread the love

100 पर्यटकों को निकाला गया,

बिना फायर विभाग की NOC के चल रहा था होटल

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में गुरुवार तड़के वृंदावन के गार्डन होटल में भीषण आग लग गई। हादसे में दो कर्मचारियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि एक कर्मचारी झुलस गया। उसकी हालत गंभीर है। उसे आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। आग होटल की ऊपरी मंजिल के गोदाम में लगी। हालांकि, धीरे-धीरे यह नीचे तक पहुंचने लगी। होटल की जिस बिल्डिंग में आग लगी वह तीन फ्लोर की है। इसमें पहली में रेस्टोरेंट्स, दूसरी में किचन और तीसरी में गोदाम है। आग की शुरुआत गोदाम से हुई है। वहीं, इसी बिल्डिंग से सटी बगल में दूसरी ब्लॉक है, उसमें 25 कमरे बने हुए हैं। इनमें सूरत और हरियाणा के पर्यटक ठहरे हुए थे। होटल की जिस बिल्डिंग में आग लगी वह तीन फ्लोर की है। इसमें पहली में रेस्टोरेंट्स, दूसरी में किचन और तीसरी में गोदाम है। आग की शुरुआत गोदाम से हुई है। वहीं, इसी बिल्डिंग से सटी बगल में दूसरी ब्लॉक है, उसमें 25 कमरे बने हुए हैं। इनमें सूरत और हरियाणा के पर्यटक ठहरे हुए थे।
आग का पता चलते ही आनन-फानन में 100 पर्यटकों को होटल से रेस्क्यू कर बाहर निकाला। होटल कर्मचारियों और आसपास के लोगों ने पुलिस और फायर बिग्रेड को सूचना दी। फायर बिग्रेड के पहुंचते ही आग बुझाने का काम शुरू किया गया। होटल में जिन दो कर्मचारियों की मौत हुई है। उनकी शिनाख्त उमेश (30) निवासी मथुरा और वीरी सिंह (40) निवासी कासगंज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह दोनों स्टोर में ही सो रहे थे, वहां भड़की आग से इनको भागने का मौका नहीं मिला। दोनों की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं, एक अन्य कर्मचारी गंभीर झुलस गए हैं। वह किसी हालत में आग में फंसे इसका पता नहीं चल पाया है। यह होटल बसेरा ग्रुप का है।
सीएफओ प्रमोद वर्मा ने बताया कि आग किन कारणों से लगी इसकी जांच की जा रही है। आशंका है कि शॉर्ट सर्किंट से आग गोदाम में लगी। इसके बाद फैलती चली गई। इस बात की आशंका भी है कि किसी कर्मचारी ने बीड़ी सिगरेट पीकर तो नहीं फेंकी थी, जिससे आग लगी। होटल के सीसीटीवी को भी चेक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आग को कंट्रोल कर लिया गया है। इसके बाद सर्च अभियान चलाया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.