• Wed. Nov 4th, 2026

वृंदावन आ रहे हैं तो रखें ध्यान, वाहनों के प्रवेश पर रोक, ई-रिक्शा की भी नहीं एंट्री

Byvijay.singhal1233

Nov 3, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में अक्षय तृतीया से देवोत्थान एकादशी और फिर कार्तिक पूर्णिमा पर वृंदावन मथुरा में परिक्रमा करने के लिए देशभर के श्रद्धालु डेरा डालेंगे। ऐसे में परिक्रमा में भक्तों का हुजूम उमड़ेगा, तो शहर की यातायात व्यवस्था दुरस्त रखने के लिए प्रशासन ने 2 से 8 नवंबर तक सात दिन तक शहर में श्रद्धालुओं के वाहनों की शहर में एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी है। इतना ही नहीं परिक्रमा मार्ग में ई-रिक्शा की भी एंट्री नहीं होगी। इस दौरान एंबुलेंस व इमरजैंसी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंध से दूर रहेगी।
मथुरा की ओर से आने वाले वाहन सौ शैय्या पार्किंग में खड़े होंगे। जबकि यमुना एक्सप्रेस-वे से आने वाले वाहनों को दारुक पार्किंग व पर्यटक सुविधा केंद्र में पार्किग करवाई जाएगी। छटीकरा मार्ग से आने वाले श्रद्धालुओं को रुक्मिणी विहार की मल्टीलेबल पार्किंग पर खड़ा करवाया जाएगा। जबकि बड़े वाहनों को वैष्णोदेवी मंदिर के सामने पार्किंग में खड़ा करवाया जाएगा। सीओ सदर प्रवीण कुमार मलिक ने बताया अक्षय नवमी से देवोत्थान एकादशी पर वृंदावन में लाखों श्रद्धालु परिक्रमा करने के लिए आएंगे। परिक्रमा करने के दौरान अटल्ला चौक व इस्कान कट पर वाहनों को गुजरने में दिक्कत होगी। ऐसे में अक्षय तृतीया 2 नवंबर से देवोत्थान एकादशी एवं 8 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा तक शहर में वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंध रहेगा। लेकिन, स्थानीय लोगों के वाहनों को रोक-रोक कर प्रवेश की अनुमति मिलेगी। सीओ सदर ने कहा कोई भी ई-रिक्शा अगर परिक्रमा मार्ग में मिलेगा, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.