हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा-वृंदावन रोड पर राधापुरम आवासीय कॉलोनी के बंद मकान का टट्टर हटाकर हुई लाखों की चोरी का खुलासा करते हुए गोविंदनगर पुलिस ने दो चोरों को गोकुल रेस्टोरेंट के पास से गिरफ्तार किया है। चोरी गए लाखों रुपये के जेवरात और कीमती सामान भी बरामद किया है। शालिनी शर्मा 23 अक्तूबर की दोपहर दिवाली का त्योहार मनाने बच्चों के साथ ससुराल फिरोजाबाद गईं थीं। इसी बीच बंद मकान का टट्टर हटाकर चोर ८ लाख रुपये के जेवरात और कीमती सामान चुरा ले गए थे। २६ अक्तूबर को लौटकर आने पर चोरी की वारदात की जानकारी हुई। सीओ सिटी अभिषेक तिवारी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय और चौकी बिड़ला मंदिर प्रभारी मुनेंद्र पाल ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी के जेवरात और कीमती सामान बरामद हुआ है। पकड़े गए रानू उर्फ रमेश लोधी निवासी सुंदरपुर, टीकमगढ़ (मध्य-प्रदेश) व हालनिवासी निर्माणाधीन प्लाट मुकेश आर्य राधापुरम और संजू उर्फ संजय निवासी मागरौली, छाता को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
