• Mon. Feb 9th, 2026

बिजली कर्मियों को सुरक्षा के लिए दिए हेलमेट, ड्रेस, सेफ्टी बेल्ट

ByVijay Singhal

Nov 3, 2022
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा में बिजली लाइनों पर कार्य करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए विभाग ने उनको सुरक्षा संबंधी सामान वितरित किए। निर्देशित किया गया कि कार्य करते समय इनका प्रयोग करें। बगैर सुरक्षा सामान के कार्य न किया जाए। मथुरा कैंट कार्यालय पर एक्सईएन शहरी कुंवर शर्मा के निर्देशन में एसडीओ कैंट गौरव गुप्ता, जेई राकेश यादव, जेई पोपेन्दर द्वारा कार्यरत संविदा कर्मचारियों को हेलमेट, ड्रेस, सेफ्टी बेल्ट, अर्थ चेन आदि सामान दिए गए। एक्सईएन शहरी कुंवर शर्मा ने निर्देशित किया कि बिजली कार्य के दौरान इनका उपयोग करें। निरीक्षण के दौरान यदि कोई बिना सेफ्टी सामान के कार्य करता मिला तो कार्रवाई होगी। शहरी एसई सुबोध कुमार शर्मा ने बताया कि संविदा कर्मचारियों को सेफ्टी सामान दिए जा रहे हैं।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.