• Wed. Nov 4th, 2026

मोरवी हादसे के मृतकों की आत्म शांति के लिए महामृत्युंजय मंत्र से दीं आहूतियां

Byvijay.singhal1233

Nov 3, 2022
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा संत भक्तों ने स्वामी सेवादास आश्रम में गुजरात के मोरवी में पुल टूटने से हुए हादसे में मृतकों के कल्याण के लिए हवन का आयोजन किया। इसमें काल का ग्रास में बन चुके लोगों की आत्मशान्ति के लिए प्रार्थना की और दुःख जताया। प्रार्थना की कि आत्माओं को शान्ति मिले उनके घर वालों को दुःख सहन करने की शक्ति मिले तथा घायल लोग शीघ्र स्वस्थ हों। दीन में दीनानाथ संस्था द्वारा मसानी बाई पास लिंक रोड पर रेलवे लाइन के पास स्थित श्री सेवा दास आश्रम में ब्राह्मणों से गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र का जाप और हवन कराया गया। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष पं. राजेश अग्निहोत्री भागवत प्रवक्ता ने उन लोगों की सराहना की जिन्होंने बचाने के लिए अथक प्रयास किए। उन्होंने कहा कि हमें मानवता को कभी नहीं भूलना चाहिए। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक शिवानंद गिरि महाराज, कोषाध्यक्ष अजय बंसल, अंकित अग्रवाल, अनिल भारद्वाज, पंकज शर्मा, मदन,अजीत, संजय आदि संत भक्तों ने आहूतियां दीं।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.