हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया कर्मचारियों की ड्यूटी निर्वाचन कार्य बीएलओ एवं सुपरवाइजर पद पर लगा दी गई है। इससे मलेरिया विभाग का कार्य प्रभावित हो रहा है। इसे लेकर सीएमओ डा. एके वर्मा ने डीएम को पत्र लिखा है और इन कर्मचारियों को निर्वाचन ड्यूटी से मुक्त करने का अनुरोध किया है। गौरतलब है कि वर्तमान में जनपद में डेंगू केस मिल चुके हैं और बुखार के मरीज भी मिल रहे हैं। मलेरिया विभाग की टीम कीटनाशक दवा के छिड़काव एवं अन्य विभागीय कार्य में लगी है। ऐसे में मलेरिया कर्मचारियों को निर्वाचन कार्य में लगाने से मलेरिया विभाग के समक्ष संकट खड़ा हो जाएगा।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
