हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्री रामलीला सभा द्वारा 15 अक्तूबर को नगर में राम बरात निकाली जाएगी। राम बरात के स्वागत के लिए भरतपुर गेट पर जनकपुरी को भव्य रूप दिया जा रहा है। इसकी आकर्षक छटा भक्तों को अपनी ओर आकर्षित करेगी। सभापति जयंती प्रसाद अग्रवाल एवं प्रधानमंत्री मूलचंद गर्ग ने बताया कि जनकपुरी की भव्यता इस बार अद्वितीय होगी। करीब 75 फुट ऊंचा पश्चिमी शैली में दुर्गामाता का महल तैयार हो रहा है। महल सहित पूरे परिसर को देशी-विदेशी फूलों व आकर्षक रंग बिरंगी विद्युत प्रकाश से जगमग किया जा रहा है। जनकपुरी के तीनों ओर विशाल द्वार बनाए गए हैं। प्रचारमंत्री पं. शशांक पाठक ने बताया कि जनकपुरी में विभिन्न वस्तुओं, खान-पान, बच्चों के खिलौनों आदि की दुकानें सजाई जाएंगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम व भजन संध्या होगा। सर्वसमाज के लोग राम बरात का स्वागत करेंगे। जनकपुरी की मुख्य संयोजक तिलकद्वार अग्रवाल धर्मशाला समिति होगी। शुक्रवार को जनकपुरी के निरीक्षण के दौरान मंच सज्जा मंत्री सुरेंद्र खौना, संजय बिजली, विनोद गर्ग, पं. अमित भारद्वाज, हिमांशु सूतिया, रशीद कुरैशी, तुलसी दास, विवेक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
