हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नवरात्रि पर सजने वाले माता के पंडाल पारंपरिक स्थानों पर ही सजेंगे। कोई भी नई परंपरा शुरू नहीं होने दी जाएगी। सड़कों पर पंडाल नहीं सजने दिए जाएंगे, जाम न लगे। बृहस्पतिवार को त्योहारी सीजन पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने अधीनस्थों संग बैठक कर यह निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम ने पुलिस, प्रशासन, नगर निकाय सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि त्योहारों को देखते हुए शांति एवं सद्भावना समितियों की बैठक जरूर करें। जनता से सामंजस्य बनाएं। शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को जेल भेजें। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। साफ-सफाई की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। नवरात्रि, शरद पूर्णिमा, अहोई अष्टमी, धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज आदि पर्वों को देखते हुए सारी व्यवस्थाएं कर ली जाएं। दुर्गा प्रतिमाओं को सड़क पर न रखने दिए जाए, ताकि रास्तों पर जाम न लगे। प्रतिमाओं के विसर्जन की सभी तैयारियों को समय से पूरा करा लें। जुलूस के मार्गों की जांच करके लटकते बिजली के तारों, जर्जर खंभों को ठीक कर लिए जाए। पेयजल, विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें। भैया दूज के दृष्टिगत यमुना के घाटों तथा गोवर्धन में मानसी गंगा की बैरिकेडिंग की जाए और गोताखोर तैनात किए जाएं। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। पराली जलाने वालों और भू माफिया को चिन्हित कर कार्यवाही की जाए।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
