हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जनपद में धान खरीद केंद्रों पर अब भी किसानों का इंतजार हो रहा है, वहीं सोमवार को बाजरे की खरीद का खाता खुल गया। मांट और राया केंद्रों पर 3 सौ क्विंटल बाजरा की खरीद हुई है। जनपद में तीन अक्तूबर से धान और बाजरा की खरीद के लिए निर्धारित केंद्र खुल गए हैं। इस बार धान खरीद के लिए 20 और बाजरे की खरीद के लिए 15 केंद्र बनाए गए हैं। अब तक धान की खरीद शुरू नहीं हो सकी है। जबकि बाजरे की खरीद शुरू हो गई है। तीन सौ क्विंटल बाजरा खरीदा गया है। जनपद में पिछले साल भी बाजरा खरीद का रिकार्ड खराब रहा था। तय लक्ष्य के मुताबिक मामूली खरीद हुई थी। पराली के चार और मामले आए सामने जनपद में पराली जलाने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चार और नए मामले सामने आए हैं। इससे जनपद में अब तक पराली जलाने की घटनाओं की संख्या 15 हो गई है। आंकड़े के तहत आगरा मंडल में मथुरा एक मात्र जनपद है, जहां पराली जलाई जा रही है। पराली जलाने के यह मामले सैटेलाइट के आधार पर पकड़ में आ रहे हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
