हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में सीडीओ मनीष मीना ने सोमवार को जिला चिकित्सालय और जिला स्टेडियम में बन रही डोरमेट्री का औचक निरीक्षण किया। दोनों स्थानों पर दीवारों पर सीलन नजर आई। उन्होंने अधिकारियों को इसे खत्म करने निर्देश दिए। संविदा चिकित्साधिकारी के उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर नहीं मिले।
इस पर उन्होंने एक दिन का मानदेय रोकने के निर्देश दिए।जिला चिकित्सालय में सीडीओ ने सीटी स्कैन कक्ष का निरीक्षण किया। यहां सुविधाएं तो सही थीं लेकिन दीवारों पर सीलन नजर आई। उन्होंने सीलन को सही कराने के निर्देश दिए। सर्जिकल वार्ड के निरीक्षण के दौरान मरीजों से सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। सीडीओ ने जिला स्टेडियम में निर्माणाधीन डोरमेट्री का निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता को दीवारों पर आ रही सीलन को रोकने के लिए निर्देश दिए।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
