हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा स्थित बरसाना में ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए जनसुविधा केन्द्र और मल्टीलेबल पार्किंग बनाई जाएगी। भगवान श्रीकृष्ण की जन्म स्थली मथुरा स्थित बरसाना में ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए जनसुविधा केन्द्र और मल्टीलेबल पार्किंग बनाई जाएगी। इसके लिए 12.18 करोड़ रुपये से दो हेक्टेयर भूमि की व्यवस्था की गई है। इस परियोजना पर 49.85 करोड़ रुपये की लागत आएगी। ब्रज तीर्थ विकास परिषद की ओर से इसका प्रस्ताव शासन को स्वीकृति के लिए भेजा गया है। यह जानकारी गुरुवार को प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि मथुरा, वृंदावन, गोकुल, महावन, बल्देव, बरसाना, नंदगांव और गोवर्धन धार्मिक दृष्टि से विश्व विख्यात पर्यटन स्थल हैं। भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली के दर्शन के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। बरसाना में भी राधाष्टमी और होली समेत अन्य त्योहारों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। सामान्य दिनों में भी राधारानी के दर्शन व परिक्रमा के लिए पर्यटक आते हैं।उन्होंने बताया कि बरसाना में अभी तक कोई मल्टी लेवल कार पार्किंग नहीं है। इसके अलावा उन श्रद्धालुओं को ठहरने में दिक्कत होती है जो होटल आदि का खर्च नहीं उठा सकते हैं। इन्हीं समस्याओं को देखते हुए ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने पर्यटक जनसुविधा केंद्र व मल्टी लेवल पार्किंग बनाने का निर्णय लिया है। इसमें बेसमेंट, भूतल, प्रथम तल, द्वितीय तल पर लगभग 12400 वर्ग मीटर निर्माण प्रस्तावित है। बेसमेंट और प्रथम तल पर बने पार्किंग में 178 चार पहिया वाहन खड़े हो सकेंगे। इसके अलावा खाली स्थान पर बने पार्किंग में 25 बस, 48 मिनी बस, 10 कार, 30 ई-रिक्शा के पार्किंग की व्यवस्था रहेंगी। हाल में 340 लोग बैठ सकेंगे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
