• Sun. Nov 1st, 2026

विकास अधिकारी द्वारा किसान नेताओं पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में कृष्णा नगर बिजली घर से पैदल मार्च निकाला

Byvijay.singhal1233

Sep 24, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा आज दिनांक 24 सितंबर 2023 को महानगर भारतीय किसान यूनियन टिकैत युवा संगठन के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने किसान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किसान नेताओं पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में कृष्णा नगर बिजली घर से पैदल मार्च निकाला  मुख्य विकास अधिकारी को बर्खास्त करो किसान नेताओं पर अभद्र  टिप्पणी करने वाले मुख्य विकास अधिकारी को बर्खास्त करो जय जवान जय किसान किसान एकता जिंदाबाद के नारे लगाते हुए भूतेश्वर चौराहे तक पैदल मार्च किया।
भारतीय किसान यूनियन टिकैैत के महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी युवा संगठन के महानगर अध्यक्ष सलीम खान किसान नेता लोकेश कुमार राही वृंदावन नगर अध्यक्ष भगवानदास निषाद  ने संयुक्त रूप से कहा किसान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी ने किसान नेताओं पर अभद्र टिप्पणी करके अन्नदाताओं का अपमान किया है जिसे किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा मुख्य विकास अधिकारी किसानों के बीच जाकर उनके द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी को वापस ले किसान नेताओं से खेद व्यक्त करें नहीं तो मुख्य विकास अधिकारी की बर्खास्त्री की मांग के लिए मथुरा महानगर के हर चौराहे पर धरना प्रदर्शन किए जाएंगे पैदल मार्च निकाले जाएंगे गांव-गांव जाकर दिनांक 27 सितंबर 2023 को राजीव भवन में होने वाली तालाबंदी धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए गाव गाव जाकर किसानों से संपर्क कर हस्ताक्षर अभियान चलाया  जाएगा। जब तक मुख्य विकास अधिकारी किसान नेताओं के बीच जाकर खेद व्याप्त  नहीं करेंगे ।तब तक यह आंदोलन चलता रहेगा।
राष्ट्रीय छात्र लोक दल ब्रज प्रांत अध्यक्ष विश्वेंद्र  चौधरी समाजवादी पार्टी पिछड़ा प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष रमेश सैनी ने कहा हम मुख्य विकास अधिकारी की अभद्र  टिप्पणी की निंदा करते हैं किसानों के आंदोलन में कंधे से कंधा मिलाकर किसानों का साथ देंगे जब तक मुख्य विकास अधिकारी को बर्खास्त नहीं किया जाता तब तक किसान संगठनो के आंदोलन को अपना समर्थन देंगे किसानों का अपमान किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा 27 सितंबर को किसान संगठन द्वारा राजीव भवन की तालाबंदी का जो ऐलान किया है उसमें राष्ट्रीय लोकदल समाजवादी पार्टी पिछड़ा प्रकोष्ठ के सैकड़ो कार्यकर्ता तालाबंदी धरना प्रदर्शन में पहुंचेंगे ।इस मौके पर प्रमुख रूप से जिला सचिव निजाम कुरैशी  फैजान कुरैशी आकाश बाबू टीटू मुजाहिद कुरैशी विनोद निषाद सूरज निषाद अंकित सिंह जितेंद्र सिंह सूरज निषाद घासीराम निषाद सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.