• Sun. Nov 1st, 2026

प्रकट भईं वृषभानु नंदिनी, रावल में गूंजा राधे-राधे

Byvijay.singhal1233

Sep 24, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के बरसाना में भगवान श्रीकृष्ण की आह्लादिनी शक्ति की प्राकट्य स्थली गांव रावल में शनिवार को राधारानी का प्राकट्योत्सव धूमधाम से मनाया गया। शुरुआत तड़के 4 बजकर 30 मिनट पर मंगला आरती के साथ हुई। 5.30 बजे सेवायत महंत राहुल कल्ला ने 101 किलो दूध, घी, बूरा, गंगा-यमुना जल व पंचामृत से अभिषेक किया। इस दौरान पूरा मंदिर प्रांगण राधारानी के जयकारों से गूंज उठा। राधा रानी प्रकट भईं बधाई बाजे रावल में, लाली की सुनि के मैं आई कीरत भैया दे दे बधाई, कीरत ने लाली जाई रावल में बाजत बधाई, रावल में धूम मची है भारी आयौ जन्म दिन लाली कौ, … आदि बधाई गायन करते हुए श्रद्धालु आनंद से भाव से विभोर होकर नृत्य करने लगे। बधाई महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं में खिलौने, वस्त्र, फल, मेवा, मिष्ठान लुटाया गया। हल्दी, चंदन का मिश्रण भी उड़ेला गया। भक्तों ने इसे माथे पर लगाकर अपने आपको धन्य किया। महंत राहुल कल्ला ने बताया पंचमुखी शंख से राधा रानी का अभिषेक किया गया। लुधियाना (पंजाब) के कारीगरों द्वारा तैयार किए हल्के पीले वस्त्र राधारानी को धारण कराए गए। मंदिर में श्रद्धालुओं के आने का क्रम शुक्रवार शाम से शुरू हो गया था। वहीं कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। बधाई महोत्सव के साथ ही मंदिर में राधा रानी को छप्पन भोग अर्पित किया गया। इस अवसर पर राधा शरण, प्रभुशरण, नरेश सारस्वत, संजय सारस्वत एड, अनूप सारस्वत,योगेश चौधरी, अमित कुमार चौधरी आदि मौजूद रहे। राधा रानी की प्राकट्योत्सव के अवसर पर रावल में इंद्रदेव भी मेहरबान दिखे। ऐसा लगा मानों वे भी राधारानी को जन्मोत्सव की बधाई दे रहे हों। इस अवसर पर कार्ष्णि गुरु शरणानंद महाराज, ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने भी दर्शन किये।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.