• Sat. Oct 31st, 2026

आगरा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई सत्संगियों का अवैध साम्राज्य ध्वस्त: 6 घंटे गरजा बुलडोजर, 6 गेट किए धराशायी

Byvijay.singhal1233

Sep 24, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
आगरा में राधास्वामी सत्संग सभा, दयालबाग की ओर से सार्वजनिक सड़कों, चकरोड, नहर और खेल के मैदान पर किए अवैध कब्जों पर शनिवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। सुबह पुलिस, पीएसी की मौजूदगी में तहसील प्रशासन ने जगनपुर और खासपुर गांव में कब्जाई गई सड़कों पर लगे 6 गेट और दीवारें ध्वस्त कर दिए। इस दौरान 6 घंटे तक चली कार्रवाई के विरोध में सत्संगी कई बार इकट्ठे हुए मगर फोर्स के तेवर देख पीछे हट गए। कुछ घंटे बाद टूटी दीवार और गेट को फिर बना दिया। पता चलने पर प्रशासन ने दोपहर में उसे फिर तोड़ डाला। शाम को थाना न्यू आगरा में प्रशासन ने सत्संग सभा के खिलाफ एक और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। प्रशासन के मुताबिक, दयालबाग के मौजा जगनपुर और खासपुर की 10 हेक्टेयर जमीन पर राधास्वामी सत्संग सभा दयालबाग ने कब्जा कर रखा है। सार्वजनिक सड़कों पर गेट लगाकर किए गए इन कब्जों को हटाने के लिए प्रशासन ने सत्संग सभा को नोटिस दिया था। शनिवार को समय सीमा खत्म होने के बाद एसडीएम सदर परीक्षित खटाना, तहसीलदार रजनीश वाजपेयी, पुलिस और पीएसी के साथ दयालबाग शूटिंग रेंज से सटे गेट पर बुलडोजर लेकर पहुंचे। सुबह 9 बजे बुलडोजर से गेट नंबर 8 को ढहा दिया। फिर अंदर जाकर श्मशान घाट, कॉलोनी के पास वाला गेट तोड़ दिया। यहां बनी दीवार ढहा दी। दीवार और गेट तोड़ते ही सत्संगी इकट्ठे होकर हंगामा करने लगे। उधर, प्रशासन की टीम खासपुर गांव पहुंची तो सत्संगियों ने गेट नंबर 8 का निर्माण फिर कर दिया और दीवार बनाने लगे। खासपुर में प्रशासन ने दो गेट ध्वस्त किए। एसडीएम सदर और डीसीपी सूरज राय वापस लौटे तो दुबारा गेट बना देखकर फिर से बुलडोजर चलवाया। दीवार और गेट तोड़ दिए। अपराह्न 3 बजे के बाद पुलिस, पीएसी लौट गई तो सत्संग सभा ने फिर से निर्माण शुरू कर दिया। इस पर प्रशासन ने शाम को एफआईआर दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है। दूसरी ओर राधास्वामी सत्संग सभा दयालबाग के अध्यक्ष और दो उपाध्यक्षों के खिलाफ प्रशासन एफआईआर दर्ज कराने के साथ उन्हें भूमाफिया घोषित करने की कार्रवाई शुरू कर चुका है। 26 सितंबर को जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी की अध्यक्षता वाली एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स भूमाफिया घोषित करने के मामले पर निर्णय लेगी।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.