कार्य पूरे कर मथुरा को दिलाएं उत्तर प्रदेश में पहला स्थान
बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी ने कहा कि आगामी कार्यक्रमों में जो कार्य पदाधिकारियों को सौंपे है वह कार्य पूरे कर उत्तर प्रदेश में मथुरा को प्रथम स्थान दिलाएंगे। जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने बताया कि चारों महामंत्रियों को आगामी अभियान के कार्यक्रम सेवा पखवाडे की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। सेवा पखवाड़े में आयुष्मान कार्ड अभियान 17 सितम्बर से 24 सितम्बर तक की जिम्मेदारी राजू यादव और भरत राजपूत, स्वास्थ्य मेला 23 सितंबर से 24 सितंबर तक की जिम्मेदारी चंद्रपाल कुंतल को , 24 सितंबर को आयोजित होने वाले मन की बात कार्यक्रम की जिम्मेदारी सुनील चतुर्वेदी को , वूथ सशक्तिकरण अभियान 26 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक की जिम्मेदारी प्रदीप गोस्वामी को,25 सितंबर को आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती कार्यक्रम की जिम्मेदारी राजबीर चौधरी को, अनुसूचित बस्ती संपर्क अभियान 26 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक की जिम्मेदारी राजू यादव और कुंज बिहारी चतुर्वेदी को सोंपी गई। बैठक का संचालन महामंत्री महानगर राजू यादव ने किया। इस अवसर राजवीर चौधरी, सुनील चतुर्वेदी, प्रदीप गोस्वामी, जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी,ज्ञानेंद्र राणा, चंद्रपाल कुंतल,अवधेश उपाध्याय,कुंज बिहारी, महिला मोर्चा की अध्यक्ष पूजा चौधरी, सुरेंद्र निषाद, नितिन शर्मा, विनीत शर्मा, आदि मौजूद रहे।
