• Mon. Feb 9th, 2026

गोशाला में गोवंश ने तोड़ा दम और तीन की बिगड़ी तबीयत, ग्रामीणों ने किया हंगामा; जांच को पहुंचे एसडीएम

ByVijay Singhal

Sep 19, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के बलदेव ब्लॉक क्षेत्र में तीन माह पहले बनी गोशाला में रविवार को एक गाय मर गई। वहीं, तीन अन्य बीमार हो गई। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने हंगामा काट दिया। भूख से मौत होने का आरोप लगाया। सीडीओ ने तहसीलदार महावन को मामले की जांच सौंपी है। विभिन्न आरोप सामने आने पर तहसीलदार ने लिखित में ग्रामीणों-प्रधान और केयरटेकर से बयान मांगे हैं। मामला बलदेव ब्लॉक की ग्राम पंचायत ततरौठा के नगला अर्जुन गांव स्थित गोशाला का है। प्रशासन द्वारा तीन माह पहले ही गोशाला की यहां शुरुआत की थी। रविवार को संदिग्ध परिस्थिति में गोशाला का गेट खुला और सभी 20 गाय निकल गई। तहसीलदार मौके पर पहुंचे। गायों को ग्रामीणों की मदद से वापस गोशाला में लाया गया। यहां इनमें से एक गाय मर गई। वहीं, तीन अन्य बीमार हो गई।  तहसीलदार सुशील कुमार गुप्ता के अनुसार तत्काल डॉक्टरों की टीम पहुंची। मृत गाय के शव का पोस्टमॉर्टम कराया और शव जमींदोज किया गया। इसके अलावा बीमारों को दवा दी गई। बीमार गायों की तबीयत में सुधार है। इस गोशाल की देखरेख की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान की है। ग्राम प्रधान का कहना है कि गोशाल का किसी ने ताला तोड़ गेट खोल दिया। वहीं, केयरटेकर की लापरवाही का भी आरोप लगाया गया है। वहीं, ग्रामीणों की ओर से गोशाला में प्रधान द्वारा चारे-भूसे की व्यवस्था न करने का आरोप लगाया है। मामले में जांच की जा रही है। वहीं, ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू कर दिया तो तहसीलदार ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। मामले की जानकारी मिलने के बाद एसडीएम नीलम श्रीवास्तव को जांच के लिए मौके पर भेजा है। इससे पहले तहसीलदार मौके पर पहुंच गए थे। एसडीएम की रिपोर्ट मिलने के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.