हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आज पोषण माह के अंतर्गत जनपद के आंगनबाड़ी केन्द्रों पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया ।केन्द्रों पर पोषण वाटिका के प्रचार प्रसार को प्रोत्साहन के लिए गतिविधियां आयोजित की गई ।उपस्थित महिलाओं बच्चों और किशोरियों को घर में किचन गार्डन बनाने के लिए प्रेरित किया गया ।घर में ख़ाली पड़े ज़मीन/आँगन में हरी पत्तेदार साग सब्ज़ियां उगाने के लिए प्रेरित किया गया ।आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पोषण रैली का भी आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने उत्साह से भाग लिया ।छोटे छोटे बच्चों ने हाथों में तख्तियां लिए हुई थी जिसमें पौष्टिक भोजन ,सही पोषण देश रोशन ,सफ़ाई एवं स्वच्छता ,जंक फ़ूड से दूर रहने से सम्बंधित सलोगन लिखे हुए थे। इसी प्रकार केंद्रों पर मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत कलश यात्रा का भी आयोजन किया गया ।जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और अन्य ग्राम स्तरीय कर्मचारियो ने सभी घरों से भी थोड़ी अक्षत/चावल और मिट्टी कलश में एकत्रित किया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
